पैरोल पर रिहा किए गए कुशीनगर के 23 बंदी जागरण संवाददाता, देवरिया: कोरोना संक्रमण को देखते हुए शासन ने जिला जेल में बंद सात वर्ष से कम की सजा वाली धारा में बंद बंदियों व सात साल से कम के सजायाफ्ता कैदियों को दो माह के पैरोल पर छोड़ने का आदेश दिया है। इसी क्रम में रविवार को कुशीनगर के 23 बंदियों को पैरोल पर रिहा कर दिया गया, हालांकि अभी तक देवरिया जिले के एक भी बंदी को रिहा नहीं किया गया है। जिला जेल में देवरिया व कुशीनगर के 1700 विचाराधीन कैदी बंद हैं। शासन के निर्देश के बाद जेल प्रशासन ने जो सूची तैयार की है, उसमें कुशीनगर के 86 व देवरिया के 45 बंदियों व कुशीनगर व देवरिया के 23 कैदियों को छोड़ना है। अभी कुशीनगर के 23 बंदी हैं। जेल अधीक्षक केपी त्रिपाठी ने कहा कि न्यायालय के आदेश पर बंदियों को पैरोल पर छोड़ा जा रहा है।
जागरण संवाददाता, पड़री बाजार, देवरिया : दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत गांवों के हर घर को बिजली पहुंचा रोशन करने की सरकार की योजना विद्युत विभाग के अधिकारियों की मनमानी की भेंट चढ़ गई है। तमाम गांव ऐसे हैं जिनमें वर्षों पूर्व विद्युतीकरण का कार्य हो तो गया है लेकिन तारों में बिजली ही नहीं दौड़ी है। ऐसा ही एक गांव बहोरवा मिश्र भी है। विकास खंड क्षेत्र सलेमपुर के इस गांव में वर्ष 2018 में दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के अंतर्गत विद्युतीकरण का कार्य पूरा हुआ। 1200 आबादी के इस गांव में 20 विद्युत पोल लगाने के साथ तार खींचे गए तथा जगह-जगह छोटे-छोटे ट्रांसफार्मर लगाए गए। उस समय ग्रामीण काफी खुश हुए कि अब गांव की बिजली की समस्या दूर हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और विद्युतीकरण के ढाई साल बाद भी स्थिति यथावत है।
टिकट बिकने से ज्यादा, वापस करने आ रहे लोग परिवहन निगम पर ही कोरोना संक्रमण का असर केवल नहीं है, रेलवे पर भी इसका असर दिख रहा है। दिल्ली, मुंबई, गुजरात जाने वाली ट्रेनों में बमुश्किल 10 फीसद लोग यात्रा कर रहे हैं। पहले से टिकट कराए हुए लोग इन दिनों वापस करने के लिए काउंटर पर पहुंच रहे हैं। स्थिति यह है जितने टिकट बिक रहे हैं, उससे अधिक लोग वापस करने आ रहे हैं। इससे रेल कर्मियों के सामने पैसा वापस करने को लेकर समस्या हो गई है। इसे लेकर कर्मचारियों की यात्रियों से कहासुनी भी हो रही है। -- 50 फीसद बसें सवारी के अभाव में रोडवेज में खड़ी है। यहीं नहीं, जो बसें चल रही हैं, उनमें भी आय नहीं हो पा रही है। संक्रमण कम होने के बाद ही स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।